हरियाणा की सियासत में किसी भी वक्त बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है. ताजा घटनाक्रम में हरियाणा में भाजपा और जजेपी का गठबंधन टूट गया है. इसकी वजह है हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी के अलग चुनाव लड़ने का प्लान. चंडीगढ़ में मंगलवार सुबह 11:30 बजे के बाद इस संबंध में औपचारिक ऐलान हो सकता है. सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व इस घटनाक्रम के बीच हरियाणा में सीएम के चेहरे को बदल सकता है.
हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी शेष है. हरियाणा में फिलहाल मनोहर लाल खट्टर की सरकार है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम की रेस में सबसे आगे फिलहाल दो चेहरे चल रहे हैं, जिसमें पहला नाम संजय भाटिया का है तो वहीं दूसरा नाम नायब सिंह सैनी का है. हरियाणा विधानसभा की अगर दलगत स्थिति की बात करें तो हरियाणा में बीजेपी के 41 जबकि कांग्रेस के 30 विधायक हैं.
90 सीटों वाले हरियाणा विधानसभा में जेजेपी की 10, आईएनएलडी की एक, हरियाणा लोकहित पार्टी की एक सीट है जबकि सात विधायक निर्दलीय हैं. 90 विधानसभा वाली सीटों में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर हैं. सूत्रों की मानें तो भाजपा कोटे के भी कुछ मंत्रियों से इस्तीफा लिया जा सकता है. ऐसे में निर्दलीय विधायकों की लॉटरी लग सकती है और इन्हें हरियाणा मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. वहीं, सीएम मनोहर लाल खट्टर भी इस्तीफा दे सकते है










Leave a Reply