मतदाता घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड

चंडीगढ़, 11 अप्रैल (म्हारा हरियाणा डेस्क):    लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदाताओं की सुविधा हेतु भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विभिन्न डिजिटल पहलें की गई हैं। इनमें सबसे प्रमुख है ई-एपिक यानि फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र को डिजिटल तरीके से प्राप्त करना। अब मतदाता घर बैठे ही अपना वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि यदि मतदाता की वोटर आईडी कहीं गुम गया है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है तो वोटर हेल्पलाइन एप या निर्वाचन आयोग की वेबसाइट  voters.eci.gov.in  से अपना वोटर कार्ड आसानी से मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं। यह डिजिटल वोटर कार्ड मतदान करने के लिए पूरी तरह से मान्य है। डिजिटल वोटर कार्ड ई-ईपीआईसी को डिजी लॉकर में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *