मनोहर लाल द्वारा लागू की गई नीति व योजनाएं देश में घर-घर पहुंचेगी – मुख्यमंत्री

चंडीगढ 15 मार्च (म्हारा हरियाणा डेस्क):  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की भूमि पर संत शिरोमणि गुरू रविदास जी का भव्य भवन बनाने का विचार पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का ही था जो आज मूर्तरूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में श्री मनोहर लाल द्वारा लागू की गई नीति व योजनाएं, जिनका लाभ आज हरियाणा में नागरिकों को मिल रहा है, वे देश में घर-घर पहुंचेगी।

सतगुरु रविदास जी महाराज के श्लोक ‘‘ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सब को अन्न, छोट बड़ा सब संग बसे रैदास रहे प्रसन्न’’ का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने कहा कि उनकी वाणी को चरितार्थ करने का काम पिछले साढे 9 वर्षों में श्री मनोहर लाल ने किया। श्री मनोहर लाल के कार्यकाल में गरीब से गरीब व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा है। उन्होंने पिछले साढे 9 सालों में ऐसी योजनाएं बनाई जिसके फलस्वरूप 12 लाख से अधिक गरीब परिवार गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। प्रदेश के चहुंमुखी विकास का जो रास्ता श्री मनोहर लाल ने दिखाया हम आप सभी के आर्शीवाद से उस रास्ते को बखूबी आगे बढाने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *