मां-बहन को छेड़ने से रोका, तो मनचलों ने 10वीं क्लास के छात्र को मार दी गोली

पलवल: 

हरियाणा के पलवल में एक 10वीं कक्षा के छात्र को उस वक्त गोली मार दी गई, जब उसने अपनी मां-बहन से छेड़छाड़ कर रहे तीन मनचलों को रोकने की कोशिश की. पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार को हुई. छात्र की पहचान लोकेश के रूप में हुई है जिसका पलवल में एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पुलिस के मुताबिक, जब लोकेश अपनी मां और बहन के साथ गुरुवार को घर जा रहा था उनका सामना सड़क पर बाइक पर जा रहे तीन मनचलों से हुआ. इसके बाद एक शख्स उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा, तभी लोकेश ने उन्हें रोकने की कोशिश. इस वजह से उनके बीच हाथापाई हो गई और तीनों में से एक ने बंदूक निकाली और घटनास्थल से भागने से पहले लोकेश को गोली मार दी.

गोली सीधे लोकेश के सीधे हाथ में लगी और वह खून से लथपथ हो गया. लोकेश की मां और बहन उसे जल्द से जल्द अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *