चंडीगढ़. हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ से 30 किमी दूर डेराबस्सी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर कार मालिक मोबाइल पर मिले मैसेज (SMS) के बाद हैरान रह गया. डेरा बस्सी के शख्स की गाड़ी घर में पार्क थी लेकिन 2000 किलोमीटर दूर असम के टोल प्लाजा पर गाड़ी का चालान कट गया. ऐसे ही एक और गाड़ी लालड़ू में पार्क थी, लेकिन उत्तर प्रदेश के एक टोल प्लाजा में उसका टोल टैक्स कटा है. कुछ ऐसा ही मामला जीरकपुर सामने आया है और दूसरे राज्य दिल्ली में टोल (Toll Tax) कटा है. ऐसे में कार मलिक डर के साए में है और फोन पर मैसेज मिलते है हैरान हो गए.
कार घर पर खड़ी थी, टोल टैक्स 2000KM दूर कट गया, मैसेज देखकर मालिक को लगा 440 बोल्ट का झटका










Leave a Reply