उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के रोहतक जोन के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही वीरवार को करनाल स्थित राजीव गांधी विद्युत सदन में होगी

 

– कार्यवाही सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक की जाएगी

 

– मंच 1 लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा

चंडीगढ़, 5 नवम्बर (म्हारा हरियाणा डेस्क)– उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के रोहतक जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों (करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर और रोहतक) के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण आगामी 7 नवम्बर को करनाल के सेक्टर 12 स्थित राजीव गांधी विद्युत सदन में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जायेगा।

उक्त जानकारी देते हुए बिजली निगम के प्रवक्ता ने बताया कि उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार में 1 लाख रुपये से अधिक और 3 लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। उपभोक्ता संतुष्टि’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रारंभ किये गए हैं ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं को त्वरित रूप में सुलझाया जा सके।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं से अपील करता है कि वे 7 नवम्बर को होने वाली कार्यवाही में सम्मिलित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं।

क्रमांक: 2024

शैलजा कौशल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *